पतंजलि गाय घी के एक बैच में 5 गुना ज्यादा लेड मिला. राज्य में बिक्री पर लगाई गई रोक. संबंधित बैच को किया गया असुरक्षित घोषित

पतंजलि गाय घी के एक बैच में 5 गुना ज्यादा लेड मिला. राज्य में बिक्री पर लगाई गई रोक. संबंधित बैच को किया गया असुरक्षित घोषित kshititech

पतंजलि गाय घी के एक बैच में 5 गुना ज्यादा लेड मिला. राज्य में बिक्री पर लगाई गई रोक. संबंधित बैच को किया गया असुरक्षित घोषित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मध्य प्रदेश में पतंजलि गाय घी का एक बैच असुरक्षित घोषित. प्रशासन ने प्रदेश में इस बैच की बिक्री तुरंत रोक दी है और कंपनी को देशभर से स्टॉक 24 घंटे में वापस मंगाने का आदेश दिया है.मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि गाय घी के 200 मिलीलीटर पैक (बैच नंबर FAWB-260017) में तय सीमा से पांच गुना ज्यादा लेड पाया है। नमूने में 0.10 मिलीग्राम प्रति किलो लेड मिला, जबकि अधिकतम सीमा 0.02 मिलीग्राम है। सैंपल 10 अगस्त को छिंदवाड़ा के तामिया इलाके से लिया गया था और भोपाल लैब में असुरक्षित घोषित हुआ। प्रशासन ने प्रदेश में इस बैच की बिक्री तुरंत रोक दी है और कंपनी को देशभर से स्टॉक 24 घंटे में वापस मंगाने का आदेश दिया है। पतंजलि ने रिपोर्ट से इनकार किया है और लैब की क्षमता पर सवाल उठाया है। जिनके पास यह बैच हो, वे उपयोग से पहले पैक चेक करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading