सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी को लेकर अवमानना याचिका




सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी को लेकर अवमानना याचिका
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इस मामले में अवमानना याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई स्टेशनों के गेट बंद रखे. याचिका में इसे कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अनदेखी बताया गया है.दरअसल, यह मामला आज 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से जुड़ा है. कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इस प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने और ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए गए.इस मामले में 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा था कि मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया जाना चाहिए. कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सेवाओं को नियंत्रित तरीके से चलाया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो






