अग्रवाल समाज का सबसे बड़ा अलंकरण सम्मान समारोह-14 नवंबर को दिल्ली में होगा श्री अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड अलंकरण सम्मान. अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने किया है आयोजन. राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने दी जानकारी। कर सकते हैं अग्रवाल समाज के लोग ऑनलाइन आवेदन. 40 अलग-अलग क्षेत्र में सम्मानित होगी अग्रवाल समाज की महान विभूतियां




14 नवंबर को दिल्ली में होगा श्री अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड अलंकरण सम्मान. अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने किया है आयोजन. राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने दी जानकारी। कर सकते हैं अग्रवाल समाज के लोग ऑनलाइन आवेदन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 14 नवंबर 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में श्री अग्र अलंकरण सम्मान (अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड) समारोह 2026 का आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश भारुका सूरत गुजरात में बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल जी की गरिमामयी उपस्थिति में अग्र अलंकरण सम्मान (अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड) समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जो की 14 नवंबर 2026
को प्रातः 10 बजे से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, दिल्ली में होगा
इन इन क्षेत्र में समाज बंधुओ को किया जाएगा सम्मानित
01. उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर।
02. निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर।
03. राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमी को।
04. राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले 40 वर्ष तक के अग्रवंशी युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप।
05. यूपीएससी में चयन होने पर अग्रकूल की उत्कृष्ट प्रतिभा को।
06. विधि एवं न्याय के क्षेत्र में न्यायाधीश के रूप में उत्कृष्ट सामाजिक सेवाएं देने पर।
07. न्यायिक सेवाओं एवं अधिवक्ता के रूप में उत्कृष्ट सामाजिक सेवाएं देने पर।
08. बीरता एवं साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर।
09. समाज सेवा के क्षेत्र में जीवनपर्यंत कार्य करने पर।
10. भामाशाह पुरस्कार- अस्पताल, धर्मशाला आदि के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने पर (निर्माण कार्य पूर्ण होने पर)।
11. गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर।
12. राजनैतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने पर।
13. शिक्षा अथवा समकक्ष क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को।
14. पर्यार्वरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर।
15. महिला सशकीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर।
16. जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने पर।
17. पर्वतारोहण के क्षेत्र में गौरव हासिल करने पर।
18. सीबीएसई/आईएससी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को (कक्षा 12वीं में सर्वश्रेष्ठ)
19. संगीत, कला, नृत्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर।
20. भारत से बाहर विदेशों में रहकर समाजसेवा के कार्यों को सक्रियता से गति देने वाले लोगों को।
21. अग्रकूल के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए।
22. सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रकाशन, पत्रिका, खोजी पत्रकारिता अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए।
23. उत्कृष्ट कार्यों एवं सक्रियता के माध्यम से अग्रवाल संस्था के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने पर।
24. स्वास्थ्य एवं धिकिल्ला के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं के लिए।
25. खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर सफलता अर्जित करने पर।
26. अग्रकूल के बच्चों द्वारा अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर।
27. सभी वर्गों के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को।
28. रक्तदान के क्षेत्र में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीर को।
29. सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी पहचान स्थापित करने वाले सदस्य को।
30. राष्ट्रीय स्तर पर वैवाहिक परितयय सम्मेलनों का सफल आयोजन कर अग्रणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्थाओं को।
31 विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सफलता अर्जित करने वाले समाज के सदस्य को।
32. संस्कार एवं युवा चेतना के क्षेत्र में।
33. प्रोफेशन के क्षेत्र में।
34. सदस्यता अभियान के क्षेत्र में।
35. सामूहिक विवाह के क्षेत्र में।
36. साहित्य के क्षेत्र में।
37. भक्ति संगीत के क्षेत्र में।
38. जनजागृति के क्षेत्र में।
39 धार्मिक क्षेत्र में।
40. अन्य।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भारूका ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष अग्रवाल समाज की उन महान विभूतियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ऐसे प्रतिभाशाली एवं कर्मठ अग्र बंधुओं की पहचान करें उन्हें उचित सम्मान प्रदान करना है, ताकि उनकी उपलब्धियां समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनें। सम्मान देने से सम्मान बढ़ता है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से पूरे राष्ट्र के अग्र बंधुओं को संगठन से जुड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को निकट से जानने का अवसर मिलेगा
14 नवंबर को दिया जाने वाला सम्मान का स्वरूप
01- 5 अग्र विभूषण
02- 1 बनारसी दास गुप्ता सेवा पुरस्कार
03 भामाशाह पुरस्कार
04- 1 सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार
05 11 अग्र श्री
06 31 अग्र गौरव
अलंकरण सम्मान के लिए किया जा सकता है पंजीयन एवं संपर्क
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 14 नवंबर को दिल्ली में आयोजित अलंकरण सम्मान के लिए घर बैठे ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है.एवं अधिक जानकारी के लिए राजेश भारका राष्ट्रीय महामंत्री 98981 49450
राजेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रचार मंत्री
98998 00201.सुरेंन्द्र अग्रवाल 99113 49250.विजय गुप्ता 98187 16101 संयोजक।
संजय सिंघल 9810229899
पवन सिंघल 99994 64040
प्रवीण बंसल 98914 89115
से अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं एवं पंजीयन के लिए https://forms.gle/RgZTPzCVj3hbA2X






