पुलिस की बड़ी सफलता- बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पहुंचाया हवालात. तीन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम




पुलिस की बड़ी सफलता- बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पहुंचाया हवालात. तीन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व मेंदिनांक 11.09.2026 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेढ़ापाली, अम्बेडकर चौक के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले में प्रार्थी छत्रपाल आजाद, पिता महावीर, निवासी पलाड़ी खुर्द, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 350/26, धारा 298, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किये गये,विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा दिनांक 12.09.2026 को निम्न आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया हेमंत यादव, पिता श्याम कुमार यादव, उम्र 24 वर्षसाहिल भारद्वाज, पिता संतोष भारद्वाज, उम्र 19 वर्ष
अमित बसंत, पिता कृष्ण कुमार बसंत, उम्र 20 वर्ष तीनों आरोपी साकिनान मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) के निवासी हैं।पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को श्रीमान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया प्रकरण की विवेचना जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक योगेश साहू, गोविंद पटेल, जय प्रकाश उरांव, राम गोपाल यादव, रणजीत जांगड़े, महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर,सायबर सेल सक्ति,चौकी फगुरम,चौकी अड़भार,थाना मालखरौदा की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा







