गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा में गुरुपूर्णिमा एवम समर्पण उत्सव का हुआ भव्य आयोजन. स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी समर्पण राशि

गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा में गुरुपूर्णिमा एवम समर्पण उत्सव का हुआ भव्य आयोजन. स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी समर्पण राशि kshititech
गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन

गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा में गुरुपूर्णिमा एवम समर्पण उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा पोरथा ने गुरुपूर्णिमा श्री पांचूराम माली छत्तीसगढ़ सह प्रांत घोष प्रमुख के गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनायी।उत्सव का प्रारंभ संघ पद्धति से भगवाध्वज रोपण कर मनायी।स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्री माली जी ने प्राचीन इतिहास का उल्लेख करते हुए गुरुकुल व्यवस्था का संदर्भ देते हुए गुरु की महिमा समाज मे उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति विशेष को गुरु न मानकर शास्वत सनातन हिन्दू समाज गौरव का प्रतीक परम पवित्र भगवाध्वज को अपना गुरु माना है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है।यह स्वयंसेवको में राष्ट्र
भक्ति को प्रेरित करता है।उपस्थित स्वयं सेवकों ने भगवाध्वज के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन राशि समर्पित किये।श्री बेदराम चौहान जी ने एकल गीत विश्व गुरु तव अर्चना में भेंट अर्पण क्या करें प्रस्तुत किए।रेहान चौहान सुभाषित तथा पंकज साहू ने अमृत वचन प्रस्तुत किये।पूजन के दौरान उमाशंकर राठौर एवम विनोद कुमार यादव ने भी सामुहिक गीत गवाया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading