मंगलवार को शक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त

मंगलवार को शक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त kshititech
कलेक्टर साहब जन दर्शन में समस्या सुनते हुए

कलेक्टर टोपनो ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड नंबर 10 अखराभांठा निवासी श्री सतीश कुमार केवट ने नया राशन कार्ड बनवाने के सम्बन्ध में,  तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम ऋषभतीर्थ निवासी श्रीमती सुशीला गोंड ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अड़भार निवासी श्री दिलेश खरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम शिकारीनार निवासी श्रीमती ननकी बाई यादव एवं तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री सोखी लाल पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम खेमड़ा निवासी श्रीमती ममता साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम खेमड़ा निवासी श्री नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पेंशन दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह निवासी श्री कौशल प्रसाद चंद्रा ने समिति खजुरानी में दैनिक विक्रेता फर्जी खाद केसीसी के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम तिलाईभांठा फगुरम निवासी माही सिदार एवं नीतू सिदार ने आधार कार्ड सुधार कराने के सम्बन्ध में, ग्राम सपिया निवासी श्री लीलाधर राठौर और अशोक राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र एवं सरपंच द्वारा जियो टैग का फोटो अपलोड न करने के शिकायत के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading