धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, अहंकार की हार –रश्मि गवेल.देशभर के छात्र-युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हो –गिरधर जयसवाल

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, अहंकार की हार --रश्मि गवेल.देशभर के छात्र-युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हो --गिरधर जयसवाल kshititech

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, अहंकार की हार –रश्मि गवेल.देशभर के छात्र-युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हो –गिरधर जयसवाल

सकती -शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा के बाद जिला कॉग्रेस कमेटी सकती द्वारा पूर्व निर्धारित केंडल मार्च को निरस्त कर भारत माता चौक रेस्ट हाउस से अग्रसेन चौक तक विजय जुलुस निकाला गया जिला कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल ने कहा कि इस्तीफा इस बात का संकेत है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। लंबे समय से यह धारणा बनाई जा रही थी कि एनडीए सरकार में चाहे कितनी भी बड़ी विफलता क्यों न हो, कोई मंत्री नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा नहीं देता। आज परिस्थितियों ने उस सोच को चुनौती दी है और यह स्पष्ट हुआ है कि जब जनता संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती है, तब सबसे शक्तिशाली सरकार को भी झुकना पड़ता है।जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि
यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जवाबदेही लोकतंत्र की आत्मा है और सरकार का प्रत्येक मंत्री जनता के प्रति उत्तरदायी है।नगर अध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा किहम आशा करते हैं, कि यह केवल एक इस्तीफे तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं, परीक्षा प्रणाली की खामियों, पेपर लीक जैसी घटनाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े सभी मुद्दों पर ठोस एवं प्रभावी सुधार किए जाएँ। देश का युवा केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था, निष्पक्ष अवसर और सुरक्षित भविष्य चाहता है।इस अवसर पर जिला कॉग्रेस के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading