‘वह मेरे लिए पूरी दुनिया था…,’ केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र, बेटे के लिए लगाई न्याय की गुहार. दुनिया का सर्वाधिक बहुचर्चित मामला. दिल दहला कर रख दिया इस मामले ने


‘वह मेरे लिए पूरी दुनिया था…,’ केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र, बेटे के लिए लगाई न्याय की गुहार
पुणे से हमारे संवाददाता की विशेष खबर
पुणे महाराष्ट्रीय पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने पीएम मोदी को एक भावुक ईमेल लिखा है. उन्होंने पीएम से अपने बेटे के लिए न्याय और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. लेटर में राखी ने लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन उन्हें अपने बच्चे के लिए न्याय मांगने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा. केतन की मां ने लिखा,’ हर मां की तरह मैंने भी केतन को एक खूबसूरत जिंदगी बनाते, शादी करते और हमारे साथ बूढ़ा होते देखने का सपना देखा था, लेकिन इसके बदले मुझे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करना पड़ा.’ केतन की मां ने अपने बेटे की हत्या को क्रूर बताते हुए कहा कि उसकी मौत ने परिवार में कभी न ठीक होने वाली स्थिति छोड़ दी है. उन्होंने लिखा,’ जिस दिन केतन की मौत हुई, उसी दिन मेरी दुनिया खत्म हो गई.’ राखी अग्रवाल ने कहा कि उनके घर का हर कोना, उसका कमरा, कपड़े और तस्वीरें उन्हें उस क्षति की याद दिलाती हैं. केतन की मां ने इस दुख की घड़ी में उसके दादा की मौत का भी जिक्र किया, जिनका देहांत केतन की हत्या के एक महीने से भी कम समय बाद हो गया था.
.
.
पत्र में उन्होंने लिखा कि वह केतन से बहुत प्यार करते थे और अपने पोते को खोने का दुख सहन नहीं कर सके. इससे परिवार को कुछ ही हफ्तों के अंदर 2 पीढ़ियों का शोक झेलना पड़ा. राखी अग्रवाल ने लिखा,’ मैं सहानुभूति या किसी विशेष कृपा की भीख नहीं मांग रही हूं. मैं केवल न्याय मांग रही हूं.’ उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि वे इस मामले पर उचित ध्यान दें और बिना किसी देरी के उन्हें न्याय दिलाया जाए. पत्र में केतन अग्रवाल की मां ने लिखा,’ कृपया केतन को केवल एक और मामला न बनने दें. वह किसी का बेटा था, किसी का पोता था, किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वह मेरी पूरी दुनिया था.’ केतन की मां की यह अपील केतन के पिता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय की मांग करने और परिवार के नुकसान पर अपना दर्द जताने ने के कुछ दिनों बाद आई है. मामले को लेकर पुलिस हत्या और उससे जुड़े हालातों की जांच जारी रखे हुए है.

