देश का पहला अस्पताल जहां सिर्फ ₹1 रुपए में होगी एमआरआई की जांच



देश का पहला अस्पताल जहां सिर्फ ₹1 रुपए में होगी एमआरआई की जांच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गाजियाबाद जिला एमएमजी अस्पताल में एक रूपये में एमआरआइ जांच की सुविधा प्रदान करने की तैयारी तेज हो गई है। यदि यह जांच शुरू हो गई तो गाजियाबाद प्रदेश का ऐसा पहला जनपद होगा, जहां पर यह जांच सुविधा एकदम सस्ती होगी।इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट भी कुछ ही देर में मोबाइल पर मिलेगी। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है कि एमआरआई सेंटर को पीपीपी मोड पर संचालित करने का शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।शासन स्तर से इसके लिए जगह चिह्नित करने को पत्र लिखा है। सीएमएस का कहना है कि पत्र मिलने के तुरंत बाद सीटी स्कैन सेंटर से सटे आयुष्मान वार्ड में एमआरआई सेंटर खोलने को अंतिम रूप दे दिया गया है। मशीन मिलते ही सेंटर को चालू कर दिया जायगा।शासन स्तर से पीपीपी मोड पर सेंटर को चलाने की योजना इसलिए बनाई है कि जिला एमएमजी अस्पताल और जिला संयुक्त अस्पताल में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन सेंटर के अलावा डायलसिस सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है।रोज दो सौ से अधिक मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जा रही है। साथ ही 50 से अधिक गंभीर मरीजों की डायलसिस हो रही है। एमआरआई जांच प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर में चार से छह हजार रुपये में होती है।
सीएचसी-पीएचसी से रेफर मरीजों को भी मिलेगा लाभ
एक रुपये में एमआरआई की सुविधा शुरू होने से कई हजार लोगों को लाभ होगा। सीएमएस के इस प्रस्ताव से सीएचसी, पीएचसी से रेफर किए गए मरीज भी जांच करा सकेंगे।जिला संयुक्त अस्पताल, संयुक्त अस्पताल डूंडाहेडा और लोनी की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को भी इस जांच की सुविधा मिलेगी। केवल वहां के मेडिकल ऑफिसर की रेफरल स्लिप का होना जरूर होगा। सीएमएस के उक्त प्रस्ताव पर शासन स्तर से कंपनी चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

