नीट पेपर लीक पर कोटा में गरजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे — शशि सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरजपुर

नीट पेपर लीक पर कोटा में गरजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे — शशि सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरजपुर kshititech
नीट पेपर लीक पर कोटा में गरजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे — शशि सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरजपुर kshititech
नीट पेपर लीक पर कोटा में गरजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे — शशि सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरजपुर kshititech

नीट पेपर लीक पर कोटा में गरजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे — शशि सिंह,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरजपुर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश के करोड़ों युवाओं छात्रों और अभ्यर्थियों की न्याय की आवाज़ बनकर उभरे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज महा-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की दमनकारी और लचर नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक शंखनाद किया है कोटा में देश भर से आए लाखों प्रतियोगी छात्रों के बीच पहुंचकर राहुल गांधी जी ने न सिर्फ उनका दर्द सुना, बल्कि सीधे तौर पर दिल्ली के सत्ताधीशों को चुनौती देते हुए साफ कर दिया कि कांग्रेस पार्टी देश के ईमानदार और मेहनती युवाओं के भविष्य को शिक्षा माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र के हाथों बिकने नहीं देगी
कोटा में राहुल गांधी जी के इस क्रांतिकारी उद्बोधन और युवाओं के हक में उनके इस ऐतिहासिक नेतृत्व की सराहना करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी आज देश के युवाओं के लिए उम्मीद का सबसे बड़ा और इकलौता संबल बन चुके हैं।

संसद से सड़क तक युवाओं की ढाल बनेंगे राहुल गांधी

कोटा के मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का एक-एक शब्द देश के युवाओं में जोश और विश्वास भरने वाला था राहुल गांधी जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीट परीक्षा में हुआ महा-घोटाला केवल एक पेपर लीक नहीं है बल्कि यह देश के मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के सपनों और उनकी तपस्या की सामूहिक हत्या है छात्र सालों तक एक कमरे में बंद होकर रात-दिन मेहनत करते है माता-पिता अपना पेट काटकर कोचिंग की फीस भरते हैं लेकिन भाजपा सरकार का भ्रष्ट तंत्र चंद रुपयों के लिए पूरी व्यवस्था को बेच देता है।राहुल गांधी जी ने देश के छात्रों को आश्वस्त करते हुए बड़े ही आक्रामक लहजे में कहा कि, युवा खुद को अकेला न समझें आपकी इस गूंज को मैं संसद के भीतर दबाने नहीं दूंगा। सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, हम उन्हें युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देंगे और जवाबदेह बनाकर ही दम लेंगे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही पहला न्याय होगा, जिला अध्यक्ष शशि सिंह

राहुल गांधी जी के इस राष्ट्रव्यापी आह्वान का समर्थन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा यह बेहद शर्मनाक है कि इतिहास के सबसे बड़े परीक्षा घोटाले के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, राहुल गांधी जी ने देश के सामने इस सरकार की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है। शशि सिंह ने आगे कहा कि सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी जी के हर एक निर्देश और आह्वान पर युवाओं के हक के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लड़ाई लड़ेगी कोटा से शुरू हुई यह छात्रों की गूंज अब देशव्यापी आंदोलन बन चुकी है, जो भाजपा सरकार के अहंकार को तोड़कर ही शांत होगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading