पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाया आईजी साहब ने-शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि

पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाया आईजी साहब ने-शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि kshititech
आईजी एवं एसपी साहब के हाथों सम्मानित होते मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत
पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाया आईजी साहब ने-शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि kshititech
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ पुलिस के आई जी बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा सक्ती पुलिस के 48 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।दिनांक 02.07.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सक्ती में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिला सक्ती पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इन महत्वपूर्ण प्रकरणों के सफल निराकरण के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) के नगद पुरस्कार की घोषणा कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।सम्मान समारोह में जिला सक्ती पुलिस द्वारा विभिन्न गंभीर एवं चर्चित प्रकरणों का त्वरित एवं सफल निराकरण किए जाने की सराहना की गई। इनमें प्रमुख रूप से थाना मालखरौदा क्षेत्र में लगभग दो वर्ष पूर्व हुए अंधे हत्या प्रकरण का खुलासा,सेंदुरस डबल मर्डर केस का सफल निराकरण।लगभग ₹1 करोड़ 85 लाख मूल्य के गांजा की बड़ी कार्रवाई,मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के मध्य लगभग 27 चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशछपोरा फर्जी बैंक प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा हाल ही में ग्राम जोंगरा में महिला की घर में घुसकर गोली मारकर की गई हत्या के मामले का मात्र चार दिनों में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी* जैसे महत्वपूर्ण मामलों का उल्लेख किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने सक्ती पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता, टीम भावना एवं पेशेवर कार्यशैली से गंभीर अपराधों का शीघ्र खुलासा संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाया आईजी साहब ने-शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि kshititech
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह
पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाया आईजी साहब ने-शक्ति जिला पुलिस को मिला बड़ा सम्मान- संभाग के आईजी साहब ने स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के 48 अधिकारी- कर्मचारियों को दिया सक्रियता के लिए प्रमाण पत्र. जिले की पुलिस टीम को दी एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी साहब

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading