शक्ति जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जिला खनिज न्यास मद से करने की मांग करी भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा राठौर ने. मुख्यमंत्री को लिखा पत्र. चिकित्सकों को जाब लेटर नहीं मिलने से वेतन भुगतान में आ रही समस्याएं. जिले के सिविल सर्जन ने भी संचालक रायपुर को कराया अवगत

शक्ति जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जिला खनिज न्यास मद से करने की मांग करी भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा राठौर ने. मुख्यमंत्री को लिखा पत्र. चिकित्सकों को जाब लेटर नहीं मिलने से वेतन भुगतान में आ रही समस्याएं. जिले के सिविल सर्जन ने भी संचालक रायपुर को कराया अवगत kshititech
भाजपा नेत्री सुश्री अन्नपूर्णा राठौर

शक्ति जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जिला खनिज न्यास मद से करने की मांग करी भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा राठौर ने. मुख्यमंत्री को लिखा पत्र. चिकित्सकों को जाब लेटर नहीं मिलने से वेतन भुगतान में आ रही समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-भाजपा नेत्री सुश्री अन्नपूर्णा राठौर ने शक्ति जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उनकी नियुक्ति जिला खनिज न्यास मद से करने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है। तथा अन्नपूर्णा राठौर ने उपरोक्त मांग पत्र 2 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शक्ति जिला आगमन के दौरान किया।अन्नपूर्णा राठौर ने बताया की नवीन जिला चिकित्सालय सक्ती में पूर्व में डॉ. समीर अग्रवाल (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. राजेश वंजारे (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. बादल एक्का (अस्थि रोग विशेषज्ञ) कार्यरत थे। परंतु इन्हे जिला चिकित्सालय से 1 माह 15 दिन का वेतन अप्राप्त होने के कारण सेवा में नहीं उपस्थित हो पा रहे है। तथा यदि शासन चाहे तो उपरोक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जिला खनिज न्यास मद से करने की पहल करें एवं उपरोक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों का पुनः नवीन जिला चिकित्सालय सक्ती में सेवा वृध्दि करने की कृपा करें।जिससे सक्ती जिला की आम जनता को चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो

विशेषज्ञ चिकित्सकों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन ने भी संचालक संचनालय स्वास्थ्य विभाग को लिखा था पत्र

जिला चिकित्सालय शक्ति में विशेषज्ञ चिकित्सकों को जॉब लेटर के आभाव में आ रही वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं को देखते हुए कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य स्पताल अधीक्षक
जिला सक्ती (छ.ग.) सक्ती नेअपने पत्र क्र./स्था./26/ 489
के अनुसार संचालक महोदय संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ इन्द्रावती भवन नया रायपुर को विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी के संबंध में अवगत कराते हुए बताया था कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि नवीन जिला चिकित्सालय जिला सक्ती में पदस्थ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ समीर अग्रवाल एम डी मेडिसिन, डॉ राजेश बंजारे शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ बादल एक्का अस्थि रोग विशेषज्ञ का जॉब Continuation Letter प्राप्त नहीं होने व एक माह 15 दिन का वेतन भी अप्राप्त होने के कारण हम सभी विशेषज्ञ चिकित्सको को ड्युटी करने में परेशानी हो रही है हेतु लेख किया गया है।उक्त विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा लिखित में आवेदन प्राप्त होने पश्चात् आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी ओर सादर प्रस्तुत है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading