झमाझम बारिश के बीच भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह संपन्न.जेठा में भारी बारिश के चलते नहीं उड़ पाया चलते सीएम साहब का हेलीकॉप्टर. सड़क मार्ग से ही रायपुर रवाना हुए विष्णु देव साय


भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने की,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा, पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री श्री मेघाराम साहू,श्री रामावतार अग्रवाल ,श्री प्रीतम सिंह गबेल , श्री निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा,श्रीमति संयोगिता सिंह जूदेव ,डॉ खिलावन साहू ,सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया।समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।भूमिपूजन के भव्य कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सर्व श्री पीताम्बर पटेल, भुवनभाष्कर यादव, गोपी सिंह ठाकुर, कैलाश साहू रंजीत अजगल्ले, नेतराम चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, दीपक अग्रवाल, श्रीमति मोहन कुमारी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल , सभापति आयुष शर्मा,उमा राठौर, आशा साव प्रमोद गबेल, सोनसाय देवांगन, हेतराम देवांगन, संपूर्णानंद मिश्रा, भूपेंद्र शंकर पटेल, प्रेम पटेल, कवि वर्मा, दीपक साहू, ओमप्रकाश देवांगन, लोकेश साहू,आलोक पटेल,एवं जिला के समस्त पदाधिकारी ,जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष गण उपाध्यक्ष,एवं महामंत्री गण , जिलापंचायत, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरपालिका,नगरपंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षदगण,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे

