भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह संपन्न

भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न kshititech
भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न kshititech

भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह संपन्न

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने की,इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला तथा जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया।समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading