लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन




लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन
सक्ती। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा विद्यालय के प्रति उनमें अपनत्व और उत्साह का भाव विकसित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प एवं मिठाई देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीश शेख ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

