ब्रेकिंग न्यूज़-दिनदहाड़े सोने चांदी की दुकान से लाखों रुपए की लूट- तीन लुटेरों ने कट्टा अड़ाकर एवं आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क कर दिया लुट को अंजाम. भीड़ भाड़ वाले इलाके में है यह दुकान


दिनदहाड़े सोने चांदी की दुकान से लाखों रुपए की लूट- तीन लुटेरों ने कट्टा अड़ाकर एवं आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क कर दिया लुट को अंजाम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कोरबा जिले के नगर पंचायत छुरी की राज ज्वेलर्स में तीन लुटेरों ने सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरों को लूट कर फरार हो गए तथा राज ज्वेलर्स में तीन लुटेरों ने प्रवेश किया। जिसमें एक घुंघट लगाए हुए थे। एवं एक ने दुकानदार के सर पर कट्टा अड़ाकर तथा एक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर घटना कौ अंजाम दिया तथा तीनों लुटेरे से दुकानदार भी लड़ता रहा किंतु लुटेरों की सक्रियता से वे माल लेकर फरार हो गए एवं अपनी मोटरसाइकिल तथा कुछ सबूत छोड़ गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा पुलिस खोजबीन में लगी हुई है एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की खोजबीन की जा रही है तो वहीं पूरे क्षेत्र में दशहत है तथा लोगों का कहना है की दिनदहाड़े इस तरह की घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं जिला पुलिस कप्तान ने भी सोना चांदी दुकानदारों से आग्रह किया है कि नकाब पहने लोगों को दुकान में प्रवेश न दे

