भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया 3 साल का प्रतिबंध हटाया गया. बिना शर्त माफी मांगने पर मिली बड़ी राहत. क्रिकेट के मैदान पर फिर से देखेंगे श्रीसंत


भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया 3 साल का प्रतिबंध हटाया गया. बिना शर्त माफी मांगने पर मिली बड़ी राहत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत को बड़ी राहत दी है। KCA ने श्रीसंत पर लगाए गए तीन साल के बैन को हटाने का फैसला किया है। श्रीसंत को सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के कारण तीन साल के लिए सस्पेंड किया गया था।KCA का कहना था कि इन टिप्पणियों से एसोसिएशन की बदनामी हुई थी। उन्होंने तिरुवनंतपुरम मुंसिफ कोर्ट में इस अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती दी थी, लेकिन KCA के अनुसार, उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद श्रीसंत ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर अफसोस जताते हुए बिना शर्त आधिकारिक माफीनामा सौंपा।1 जुलाई, 2026 को हुई KCA की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में उनकी माफी पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बिना किसी शर्त के खेद व्यक्त किया था, ऐसे में मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया।हालांकि, एसोसिएशन ने श्रीसंत को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा कोई भी व्यवहार करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत केरल क्रिकेट लीग (KCL) के सीजन 3 में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के को-ओपर के तौर पर बने रह सकेंगे। KCA ने पिछले KCL सीजन से पहले यह प्रतिबंध लगाया था।

