शक्ति जिले में भाजपा के नए कार्यालय की कल रखी जाएगी आधारशिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आएंगे भूमि पूजन समारोह में. 2 जुलाई को जेठा में आयोजित किया है भाजपा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का शिलान्यास कार्यक्रम. जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने दी जानकारी. बम्हनीनडीह से सड़क मार्ग से जेठा पहुंचेंगे सीएम साहब. दोपहर लंच होगा जिला पंचायत में



शक्ति जिले में भाजपा के नए कार्यालय की कल रखी जाएगी आधारशिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आएंगे भूमि पूजन समारोह में. 2 जुलाई को जेठा में आयोजित किया है भाजपा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का शिलान्यास कार्यक्रम. जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने दी जानकारी. बम्हनीनडीह से सड़क मार्ग से जेठा पहुंचेंगे सीएम साहब. दोपहर लंच होगा जिला पंचायत में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे जेंठा में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री जगदीश राम रोहरा एवं जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।यह नवीन जिला कार्यालय भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त संगठनात्मक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है
पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा होगा सपना
शक्ति जिले में नवीन भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन समारोह के साथ ही जिला स्तर पर पार्टी के स्थाई कार्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा तथा शक्ति जिला गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी लगातार शक्ति जिले में अपना स्थाई कार्यालय बनाने के लिए प्रयास रत थी तथा अब शक्ति जिले के नवीन पदाधिकारियो के प्रयासों से इस कार्य को अब गति मिलेगी
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जी जिला पंचायत कार्यालय में लेंगे दोपहर लंच
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 जुलाई को सुबह जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीनडीह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे तथा वहां से वह सड़क मार्ग से जेठा पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यालय में भूमि पूजन के बाद दोपहर लंच का कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया है। तथा दोपहर लंच लेने के बाद मुख्यमंत्री जी जेठा से हेलीकॉप्टर से ही सीधे रायपुर के लिए रवाना होंगे

