मेटा ने बदला व्हाट्सएप का फीचर- अगले सप्ताह से आपको मिलेगा यूजर्स नाम चुनने का मौका

मेटा ने बदला व्हाट्सएप का फीचर- अगले सप्ताह से आपको मिलेगा यूजर्स नाम चुनने का मौका kshititech

मेटा ने बदला व्हाट्सएप का फीचर- अगले सप्ताह से आपको मिलेगा यूजर्स नाम चुनने का मौका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पिछले कुछ वक्त में WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इसी बीच अब कंपनी प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा फीचर लाने की तैयारी में है। जी हां, Meta के स्वामित्व वाला ये इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब Username सिस्टम पेश करने जा रहा है।कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि इस हफ्ते से यूजर्स अपने पसंदीदा Username रिजर्व कर सकते हैं, जबकि इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए इस साल के एंड तक चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जाएगा।हमारे iPhone पर भी ये Username रिजर्व करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा है। इस फीचर के आने के बाद पहली बार किसी से चैट करते वक्त मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…कंपनी का कहना है कि Username फीचर यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाएगा। अगर किसी यूजर ने Username सेट कर रखा है, तो पहली बार चैट शुरू करने वाले शख्स को उसका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा।कॉन्टेक्ट करने के लिए सामने वाले शख्स को सिर्फ उसका सही Username पता होना चाहिए। कंपनी ने क्लियर किया है कि Username की कोई पब्लिक डायरेक्टरी या सर्च लिस्ट नहीं होगी, जिससे अनजान लोग आसानी से किसी को सर्च नहीं कर सकेंगे।पहले से रिजर्व कर लें अपना Usernameकंपनी का कहना कि कई पॉपुलर Username पर एक से ज्यादा लोग दावा कर सकते हैं। इसी वजह से फीचर लॉन्च होने से पहले ही Username रिजर्व करने का ऑप्शन दिया जा रहा है, ताकि यूजर्स अपनी पसंद का नाम ले सकें। इसके अलावा WhatsApp खुद से एक Username जनरेटर भी ऑफर करेगा, जो उपलब्ध ऑप्शन के सजेशन में मदद करेगा।WhatsApp पर कैसे रिजर्व करें अपना Username?
सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
इसके बाद एप ओपन होते ही आपको सबसे ऊपर Username coming soon का ऑप्शन दिखाई देगा।इधर से अब ‘Reserve Yours’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।इसके बाद अपनी पसंद का Username सेट कर लें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading