सतरंगा ध्वज हमारा. सबसे प्यारा-सेवा सरकारी समिति शक्ति 2258 में सहकारी ध्वज के साथ ही राष्ट्रगान का हुआ आयोजन.शासन के निर्देशानुसार किसानो को सहकारिता संबंधी योजनाओं की जानकारी देने मनाया जा रहा सप्ताह


सेवा सरकारी समिति शक्ति 2258 में सहकारी ध्वज के साथ ही राष्ट्रगान का हुआ आयोजन.शासन के निर्देशानुसार किसानो को सहकारिता संबंधी योजनाओं की जानकारी देने मनाया जा रहा सप्ताह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा शक्ति के निर्देशानुसार सेवा सहकारी मर्यादित पंजीयन क्रमांक- 2258 शक्ति में सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस अवसर पर जहां विभाग के निर्देशानुसार सतरंगा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही भारत माता की पूजा अर्चना के साथ ही समिति के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर राष्ट्रगान भी किया। तथा सहकारी सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी भी दी गई इस अवसर पर जहां समिति के अंतर्गत कृषक भी मौजूद रहे तो वहीं ध्वजारोहण समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा किया गया तथा इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा सहकारी समिति मर्यादित शक्ति पंजीयन क्रमांक- 2258 के प्रबंधक धनीराम साहू। विक्रेता संतोष गोंड।कंप्यूटर ऑपरेटर सुश्री मीनाक्षी यादव। भृत्य दीनबंधु निषाद। चौकीदार देवनारायण पटेल एवं समिति के अंतर्गत ग्राम कांदानारा के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिदार संतोष गिरी गोस्वामी। कार्तिक राम यादव। संतोष कसेर। रामु प्रसाद जायसवाल। नरेश सीदार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कृषकों में भी उत्साह देखा गया तथा सभी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं काफी फायदेमंद है। एवं वर्तमान में समितितो में खाद- बीच का भी समय पर वितरण हो रहा है।जिससे किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आ रही है

