गिरते-गिरते 7 महीने में सबसे सस्ता हो गया सोना, अभी भी गिरना जारी….₹1.70 लाख तक सस्ती हो चुकी है चांदी

गिरते-गिरते 7 महीने में सबसे सस्ता हो गया सोना, अभी भी गिरना जारी….₹1.70 लाख तक सस्ती हो चुकी है चांदी kshititech

गिरते-गिरते 7 महीने में सबसे सस्ता हो गया सोना, अभी भी गिरना जारी….₹1.70 लाख तक सस्ती हो चुकी है चांदी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है. सोना सस्ता होते-होते 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. 30 जून को भी सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है. ग्लोबल मार्केट में कॉमैक्स गोल्ड की कीमत करीब 62 डॉलर गिरकर  3,953.86  डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जो गोल्ड कभी 5,595.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका था, आज वो गिरते-गिरते 4 हजार से भी नीचे आ चुका है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत का असर घरेलू बाजार में भी दिखा है. घरेलू सर्राफा बाजार  में सोना-चांदी दोनों ही लगातार गिर रहे हैं. बीते एक हफ्ते में सोना 5 हजार से अधिक सस्ता हो चुका है, चांदी की कीमत में 15 हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं…..

▶︎24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,41,343 रुपये प्रति 10 ग्राम
▶︎22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,29,991 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
▶︎18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,06,433 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
▶︎1 किलो चांदी की कीमत 2,21,600 रुपये प्रति 10 ग्राम.

अगर सिर्फ जून की बात करें तो 30 दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक, पिछले एक महीने में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 15,132 रुपए तक सस्ता हो चुका है. सोने की क्रैश होती कीमतों की वजह से भारतीयों ने बीते तीन महीने में घर में रखा सोना बेचना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट  बताती है कि बीते तीन महीनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुराने गहने बेचकर नकदी जुटाई है. अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में भारतीयों ने  करीब 50 टन पुराना सोना बेच दिया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 43% अधिक है. लोगों को डर है कि सोना जिस तरह से सस्ता हो रहा है. जल्द ही इसकी कीमतें घटकर 1.2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती हैं.  इसी डर से वो मुनाफा कमाने के लिए घर में रखा पुराना सोना बेच रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading