राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा. एसबीआई की शिकायत के बाद भी नहीं बदले गए कर्मचारी. जांच के दौरान नई-नई कड़ियां जुड़ रही है पूरे मामले में

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा. एसबीआई की शिकायत के बाद भी नहीं बदले गए कर्मचारी. जांच के दौरान नई-नई कड़ियां जुड़ रही है पूरे मामले में kshititech

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा. एसबीआई की शिकायत के बाद भी नहीं बदले गए कर्मचारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी की जांच तेज हो गई है. चढ़ावा चोरी केस की जांच अब में अब बैंक खातों तक पहुंच गई है. चढ़ावा चोरी की जांच अब ऑडिट के अहम चरण में पहुंच गई है. अयोध्या पुलिस ने सात बैंकों से पिछले पांच वर्ष का रिकॉर्ड तलब किया है. इन बैंकों में ही चढ़ावा चोरी के आरोप में पकड़े गए आठ आरोपियों और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते हैं.पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने बैंक खातों का स्टेटमेंट, लेन-देन का विस्तृत रिकॉर्ड, केवाईसी दस्तावेज मांगे हैं. इसके पीछे फाइनेंशियल ट्रेल का पता लगाने की कोशिश वजह बताई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे मंशा इस बात का पता लगाना है कि राम मंदिर के दान प्रबंधन से जुड़े होने के दौरान इन आरोपियों के खाते से असामान्य जमा या निकासी या किसी और खाते में पैसा ट्रांसफर तो नहीं हुआ.बताया जाता है कि चढ़ावा चोरी की जांच के दौरान पुलिस की एक टीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अयोध्या धाम शाखा भी पहुंची, जहां ट्रस्ट का दान से संबंधित खाता संचालित होता है. पुलिस टीम ने एसबीआई की ब्रांच से बैंकिंग रिकॉर्ड जुटाए. पुलिस ने छह अन्य बैंकों की ब्रांच का भी दौरा किया. जांच के दौरान जमा पर्चियों के साथ ही बैंक खाते के स्टेटमेंट, लेन-देन के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading