आमदनी 27 लाख, खर्चा ढाई करोड़?जांच के घेरे में शिक्षा विभाग का अधिकारी और उनकी पत्नी

आमदनी 27 लाख, खर्चा ढाई करोड़?जांच के घेरे में शिक्षा विभाग का अधिकारी और उनकी पत्नी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बिहार के सारण जिले में शिक्षा विभाग के एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की आय से अधिक संपत्ति के मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. जांच समिति की रिपोर्ट में वेतन और बैंक खातों में हुए करोड़ों रुपये के लेनदेन के बीच बड़ा अंतर सामने आने के बाद मामला राज्य शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है.