सहकारी सतरंगा प्यारा -शक्ति में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ. सहकारी सतरंगा ध्वज के साथ ही सेवा सहकारी समिति पोरथा में सहकारी गान का भी हुआ कार्यक्रम. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण



शक्ति में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ. सहकारी सतरंगा ध्वज के साथ ही सेवा सहकारी समिति पोरथा मेंसहकारी गान का भी हुआ कार्यक्रम. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में सहकारिता के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में जिला मुख्यालय शक्ति में भी सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा शक्ति के अंतर्गत समितियो के अधिकारी- कर्मचारियों ने उपस्थित होकर जहां सतरंगी ध्वज फहराया तो वहीं सहकारी गान भी संपन्न हुआ। सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार 7 दिनों की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संपन्न होंगे। विभाग के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे समितियों में प्राधिकृत अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडा फहराया गया।उपस्थित सदस्यों द्वारा सहकारी गीत का गान किया गया।एवं समिति की उपविधियो का वाचन किया गया। समिति में नए सदस्य जोड़ने के साथ ही समिति के कार्यों एवं उससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा भी की गई तथा इस पूरे कार्यक्रम में जहां जनप्रतिनिधियों का भी उत्साह देखा गया तो वहीं इस कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाए बिलासपुर बसंत कुमार। मनीष खोब्रागडे। सहायक पंजीयक जिला सक्ति। प्रेम पटेल भजपा एव प्राधिकारी अधिकारी पोरथा शैलेंद्र तिवारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक सक्ति।
अभिषेक मिश्रा सहकारी विस्तार अधिकारी ब्लाक सक्ति।आर सी ध्रुव अंकेक्षक सक्ति की उपस्थिति में सेवा सहकारी समिति में सहकारी सप्ताह अंतर्गत पोरथा समिति में उपस्थित हो कर सहकारी झंडा का ध्वजारोहण जनप्रतिनिधियों किसानों की उपस्थिति में किया गया एव समिति में बायलाज का वाचन शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र तिवारी द्वारा पड़ कर सभी किसानों को अवगत किया गया।एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत समिति के कार्यालय में पेड़ भी लगाया गया
पांच साल पूरे होने पर मनेगा सहकारिता सप्ताह.
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में ‘सहकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर परिसर में शनिवार को आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बैंक अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह और छत्तीसगढ़ लघु वनोपज निगम के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी दी।पत्रकारों को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में पहली बार पृथक सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है। इससे सहकारी आंदोलन को नई दिशा और गति मिली है। वहीं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्राथमिक सहकार से समृद्धि के संकल्प को मिलेगा जन-जन तक विस्तार. कृषि साख समितियों (पैक्स) के सुदृढ़ीकरण, डिजिटलीकरण और सदस्यता विस्तार से किसानों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सहकारी संस्थाओं को अधिक पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाया जा रहा है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मीडिया संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया, बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।लघु वनोपज निगम के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। 29 व 30 जून को समितियों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान तथा जिला सहकारी विकास समिति की बैठक होगी। वहीं 1 व 2 जुलाई को ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी, माडल समितियों का भ्रमण और माइक्रो एटीएम व रुपे कार्ड का वितरण होगा। 3 व 4 जुलाई को पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन तथा जन औषधि केंद्रों में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5 व 6 जुलाई को आकांक्षी जिलों में विशेष सदस्यता अभियान और चिन्हित पैक्स गोदामों का भूमिपूजन किया जाएगा।

