इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया बेन स्टोक्स ने।इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान है बेन स्टोक्स. 122 टेस्ट मैच खेले हैं स्टोक्स ने

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया बेन स्टोक्स ने।इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान है बेन स्टोक्स. 122 टेस्ट मैच खेले हैं स्टोक्स ने kshititech
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया बेन स्टोक्स ने।इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान है बेन स्टोक्स. 122 टेस्ट मैच खेले हैं स्टोक्स ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच के दौरान बड़ा फैसला किया है।स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। यानी नॉटिंघम में खेला जा रहा टेस्ट मैच स्टोक्स के करियर का आखिरी मैच होगा।स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की शुरुआत से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों को इस बारे में बताया। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की। ईसीबी के चेयरमैन रिचार्ड थॉम्पसन ने कहा कि स्टोक्स इंग्लैंड के सर्वकालिक महान क्रिकेटर के दौर पर विदाई ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट को इंग्लैंड के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों के तौर पर अलविदा कह रहे हैं। वह इस पीढ़ी के महान खिलाड़ी हैं।”उन्होंने कहा, “दबाव में उनका प्रदर्शन, उनकी प्रतिद्वंद्विता और जरूरत पड़ने पर उनके शानदार खेल ने मुझे और लाखों फैंस को वो यादगार पल दिए हैं जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने बड़े पलों पर इंग्लैंड को जीत दिलाई- 2019 और 2022 वर्ल्ड कप जीत में डाइव मारना, हेडिंग्ले में उनकी ऐतिहासिक पारी या हिम्मत के साथ टेस्ट टीम की कप्तानी करना, बेन स्टोक्स इंग्लिश क्रिकेट में चमत्कारिक क्रिकेटर रहे हैं।”स्टोक्स ने साल 2022 से टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी के काफी चर्चे रहे। हालांकि, इंग्लैंड की टीम एक भी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल सकी, लेकिन स्टोक्स ने जिस आक्रामक अंदाज में कप्तानी की वो सुर्खियों में रहा। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैच खेले हैं और 7243 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक और 37 अर्धशतक जमाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 252 विकेट हैं। वनडे में स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 114 मैच खेले हैं और 3463 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने पांच शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनके नाम 74 विकेट हैं। टीम में स्टोक्स ने 43 बार इंग्लैंड की जर्सी पहनी है और 585 रन बनाने के साथ-साथ 36 विकेट भी लिए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading