नीरज के कंधों पर फिर से जन सेवा समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- 28 जून को आयोजित समिति की बैठक में अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे सीए नीरज अग्रवाल. नीरज के नेतृत्व में हटरी धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं नए र्निर्माण कार्यों को मिली नई दिशा. शहर की प्रतिष्ठित संस्था है जन सेवा समिति


नीरज के कंधों पर जन सेवा समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- 28 जून को आयोजित समिति की बैठक में अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे सीए नीरज अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सती शहर की प्रतिष्ठित जन सेवा समिति जो कि विगत कई दशकों से लगातार हटरी धर्मशाला का संचालन कर रही है।समिति की विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए 28 जून 2026 को समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन हटरी धर्मशाला शक्ति ने किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने नए सत्र के निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। तथा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए भी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाए।जिस पर करतल ध्वनि के माध्यम से उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए भी अध्यक्ष चुना।सीए नीरज अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर जहां समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो वहीं नीरज अग्रवाल ने भी कहा कि जनसेवा समिति को आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती के साथ सभी के सहयोग से एवं समाज के सभी दानदाताओं के सहयोग से मजबूत बनाएंगे एवं हटरी धर्मशाला जो की जन सेवा समिति के प्रमुख स्थाई प्रकल्प के रूप में सर्व समाज की सेवा में कार्य कर रही है। उसकी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में पहल करेंगे

