बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया संभागीय अग्रवाल महासभा की वेंटिलेटर युक्त आधुनिक एंबुलेंस का लोकार्पण. ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में चाय पर चर्चा भी हुई डिप्टी सीएम साहब से. डिप्टी सीएम साहब ने कहा- अग्रवाल समाज सदैव सेवा कार्यों में रहता है आगे


बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया संभागीय अग्रवाल महासभा की वेंटिलेटर युक्त आधुनिक एंबुलेंस का लोकार्पण. ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में चाय पर चर्चा भी हुई डिप्टी सीएम साहब से. डिप्टी सीएम साहब ने कहा- अग्रवाल समाज सदैव सेवा कार्यों में रहता है आगे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -28 जून को संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के द्वारा समाज के सहयोग से खरीदी सर्व सुविधा युक्त आधुनिक वेंटीलेटर एंबुलेंस का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव ने कर सर्व समाज को न्यूनतम दर पर उपलब्ध करवाने हेतु लोकार्पण किया।सबसे पहले अग्रसेन चौक में संभागीय अग्रवाल महासभा के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान के सामने आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन को माला पहनकर ,पूजा अर्चना के पश्चात, एंबुलेंस का पर्दा हटाकर, श्री अग्रसेन ध्वज दिखाकर, एंबुलेंस को विदा किया गया
विशाल कार्यक्रम में संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता रायगढ़, महामंत्री राजेंद्र राजू अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल ,कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार अग्रवाल, चिकित्सा उपकरण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सुनील सोथालिया ,मदन मोहन अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल ओल्ड एल्डरमैन, डीपी गुप्ता ,चतुर्भुज अग्रवाल, बिहारी जलन ,ओम प्रकाश अग्रवाल ,सुरेश मंगल ,मनीष मंगल, राजू सुल्तानिया ,राजकुमार अग्रवाल ,रायगढ़ से पधारे श्री पंकज गोयल एडवोकेट,, मनीष अग्रवाल व्यापार विहार, नित्यानंद अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल , ओम मोदी, मनीष अग्रवाल विकास मेडिकल ,पवन मंगल भवन,आलोक , प्रकाश जोशी इत्यादि प्रमुख व्यक्तियों ने माननीय मुख्य अभ्यागत का साल से फल एवं बुके देकर अभिनंदन किया। तत्पश्चत संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संभागीय अग्रवाल महासभा पूरे बिलासपुर संभाग में जनकल्याण के लिए काम कर रही है एवं समाज के दानदाताओं के सहयोग से आज यह आधुनिक वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस वाहन खरीद कर आज जन सेवा में लोकार्पण किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के श्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहां की अग्रवाल समाज सदा से सेवा सहयोग और समर्पण की भावना से सर्व समाज के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहे ऐसा हम सभी कामना करते हैं तथा उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह आधुनिक एंबुलेंस वहां आज जनता की सेवा में समर्पित हो रही है। तथा इसका लाभ बिलासपुर शहर सहित आसपास के लोगों को मिलेगा कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र राजू अग्रवाल ने किया. तथा कार्यक्रम के दौरान वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस वहां क्या संचालन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महासभा के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के प्रयासों के लिए भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं एंबुलेंस वाहन संचालन सेवा के संबंध में विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी भी दी गई
संभागीय अग्रवाल महासभा के वेंटीलेटर एंबुलेंस के लोकार्पण के पश्चात चाय पर चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री सहित संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद थे एवं इस पूरे आयोजन के दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने भी महासभा के पदाधिकारियो से फुर्सत के क्षणों में चर्चा की







