चंद्र घंटे में ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए शातिर पॉकेट मार-शक्ति जिले में पॉकेटमार गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता- पाकेटमारो से हजारों रुपए की नगदी एवं वाहन भी किया गया जप्त. सक्रिय रहते हैं पॉकेट मार गिरोह के सदस्य


शक्ति जिले में पॉकेटमार गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता- पाकेटमारो से हजारों रुपए की नगदी एवं वाहन भी किया गया जप्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया बघेल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में पुलिस की सक्रियता से पॉकेट मार गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है एवं चोरी किया गया 5000 रु बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुभागी अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थी कमलेश अजगले साकिन खुरघाटी द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27/06/26 के रात्रि 8/00 बजे शराब लेने शराब भट्ठी डभरा गया था जो अज्ञात चोर द्वारा पाकिट मारी कर दिया है पर्स मे 10000 रु होना बताया ।रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर 03 व्यक्तियों को पूछताछ करने पर अपना नाम 1 अजीत सहिस पिता आकाश सहिस 20 साल 2 राहुल सहिस पिता उमरो सहिस 22 साल 3 इरफ़ान सहिस पिता रवि सहिस 22 साल सभी साकिन खरसिया जिला रायगढ़ का होना बताया।
आरोपियो से चोरी किये हुए कुल 10000 रु मे से 5000रु को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर नंबर सी जी 13 एफ 3583 को जप्त किया गया। तीनो आरोपियों को दिनांक 28.06.2026 को क्रमशः 14/50, 15/00, 15/10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय प्रधान आरक्षक योगेश राठौर, मिरीश साहू, रोहित सिदार, रंजीत जांगड़े, हरिहर सिंह का विशेष योगदान रहा।

