रविवार को ऑनलाइन ठगी.फर्जी को लेकर न्यायाधीशों ने ग्रामीणों को किया जागरूक- सकरैली कला में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर. सरपंच जगन्नाथ सिदार भी रहे मौजूद

रविवार को ऑनलाइन ठगी.फर्जी को लेकर न्यायाधीशों ने ग्रामीणों को किया जागरूक- सकरैली कला में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर. सरपंच जगन्नाथ सिदार भी रहे मौजूद kshititech
ग्रामीणों को जागरुक करते न्यायाधीश

रविवार को ऑनलाइन ठगी.फर्जी को लेकर न्यायाधीशों ने ग्रामीणों को किया जागरूक- सकरैली कला में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज दिनांक 28/06/2026 को ग्राम सकरेली कला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने शिविर के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित “समाधान समारोह” (स्पेशल लोक अदालत) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थितजनों को बताया गया कि आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। और साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों से इसका लाभ लेने का आग्रह किया गया।कु. पुष्पलता मारकंडे अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ति द्वारा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों, अपराध की सूचना देने की जिम्मेदारी तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में उपस्थितजनों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सरपंच जगन्नाथ सिदार उप सरपंच नवधा पटेल और पैरालीगल वॉलेंटियर मनीष साहू, व प्रहलाद बंजारे, उपस्थित रहे। शिविर का समापन श्रमिकों को कानूनी पुस्तिकाएं और हेल्पलाइन नंबर वितरित कर किया ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading