कच्चा तेल सस्ता, तो जनता को महंगा पेट्रोल-डीजल क्यों? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा वार


कच्चा तेल सस्ता, तो जनता को महंगा पेट्रोल-डीजल क्यों? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा वार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें पश्चिम एशिया युद्ध से पहले के स्तर पर लौट आने के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ऊंची कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर जनता को ‘लूटने’ और ‘जेब काटने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता बीजेपी के लिए सिर्फ टैक्स वसूली और राजस्व बढ़ाने का जरिया बनकर रह गई है.

