देश के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मामले में हुआ नया खुलासा. केतन ने मना कर दिया था लोहगढ़ जाने के लिए


देश के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मामले में हुआ नया खुलासा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद सिया और चेतन चौधरी लगातार हत्या की प्लानिंग को लेकर अपनी कहानी बता रहे हैं।इसी बीच केतन अग्रवाल के परिवार ने सिया और चेतन के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कई खुलासे किए हैं और सिया के खिलाफ कई आरोप भी लगाए हैं।इसमें दावा किया गया है कि कैसे जब 4 जून को केतन ने सिया को लोहगढ़ ले जाने से इनकार कर दिया था, तो वह गुस्सा हो गई थी और उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। वहीं पूरे मामले को लेकर हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पुलिस भी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। तो वहीं केतन के सारे परिवार जनों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। एवं इस पूरे मामले ने जहां तूल पकड़ा हुआ है। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर रोज नई-नई चर्चाएं देखने को मिल रही है। वहीं सामाजिक स्तर पर भी अग्रवाल समाज ने केतन अग्रवाल की हुई इस हत्या के मामले में आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने एवं सजा देने की मांग की है। तथा केतन अग्रवाल के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस पूरे मामले की निंदा भी की है. वहीं केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया के परिवार जनों का कहना है कि सिया ने अगर हमें पहले ही बता दिया होता तो हम इस रिश्ते को करते ही नहीं

