देश के रेल मार्ग में अब दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन. शुक्रवार को पहली ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल. 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन. न धुआँ-ना प्रदूषण


देश के रेल मार्ग में अब दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन. शुक्रवार को पहली ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल. 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पहली बार शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का स्पीड ट्रायल रन हुआ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम की तरफ से सब्जी मंडी-सोनीपत जंक्शन के बीच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ाई गई। हाई स्पीड ट्रायल के जरिए विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर दौड़ाई जा रही थी। शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन का स्पीड ट्रायल रन दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग में सब्जी मंडी से सोनीपत जंक्शन के बीच किया गया। सब्जी मंडी से यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे रवाना हुई तो 40 किमी की दूरी तय करते हुए सोनीपत जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे पहुंची थी।

