बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के 12 तहसीलदारों को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर.मिली पदोन्नति. राकेश कुमार वर्मा होंगे रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर. सुशासन वाली सरकार में समय पर मिल रही अधिकारियों को पदोन्नतियां


बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के 12 तहसीलदारों को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर.मिली पदोन्नति. राकेश कुमार वर्मा होंगे रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन ने एक आदेश जारी कर राज्य के 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। जिसमें प्रमुख रूप से रायपुर-बिलासपुर, महासमुंद-दुर्ग, धमतरी, रायगढ़-बालोद के अधिकारी शामिल है सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया है। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।सरकार ने जिन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया है, आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100-1,77,500) में डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है।भवानी शंकर साव तहसीलदार, महासमुंद अब डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर होंगे।मुकेश कुमार बजाज तहसीलदार, आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुर डिप्टी कलेक्टर, धमतरी।सालिक राम गुप्ता तहसीलदार, रामानुजगंज (बलरामपुर) डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर।कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार, महासमुंद डिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा।रिचा सिंह तहसीलदार, रायगढ़ डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
शिल्पा भगत तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़।राकेश कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़।प्रेमूलाल साहू तहसीलदार, धमतरी डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग।प्रकाश सोनी तहसीलदार, रायपुर डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग।आशुतोष शर्मा तहसीलदार, बालोद डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम
अभिषेक राठौर तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, कोरबा
मीना साहू तहसीलदार, दुर्ग डिप्टी कलेक्टर, रायपुर बनाए गए हैं

