पुलिस थाने का प्रधान आरक्षक 15000/-रुपये की घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। एंटी करप्शन ब्यूरो ने करी कारवाई

पुलिस थाने का प्रधान आरक्षक 15000/-रुपये की घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। एंटी करप्शन ब्यूरो ने करी कारवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा.गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं ACB की टीम रिश्वतखोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य की भी भूमिका तो नहीं है। गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading