जल्द पकड़ में आएंगे शक्ति में हुई महिला की हत्या के आरोपी-पुलिस ने कहा- शूटरों के मिले हैं प्रारंभिक संकेत. टीम हो गई है रवाना. दवाई लेने के बहाने पहुंचे अज्ञात नकाबपोशों ने फायरिंग कर करी महिला की हत्या


जल्द पकड़ में आएंगे शक्ति में हुई महिला की हत्या के आरोपी-पुलिस ने कहा- शूटरों के मिले हैं प्रारंभिक संकेत. टीम हो गई है रवाना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जोगरा में 26 जून को 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की हत्या के मामले में शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जहां पुलिस टीम पूरी तत्परता के साथ आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है। तो वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले को लेकर शक्ति पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आरोपियों की कुछ जानकारियां हासिल की है। जिस पर पुलिस टीम उनकी तलाश में रवाना हो चुकी है। तथा 26 जून की सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत जोगरा में एक 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की दो अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब 11:30 बजे एक मोटरसाइकिल में दो लोग आए।जिन्होंने पूर्णिमा चौहान का घर पूछा। तथा जब उनसे यह पूछा गया की पूर्णिमा चौहान का घर क्यों पूछ रहे हो तो उसमें से एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे हमें कुछ दवाई लेनी है। तथा एक युवक मोटरसाइकिल पर पूर्णिमा चौहान के घर के बगल गली में खड़ा हुआ था। तथा दूसरा युवक घर के अंदर घुसा एवं घर के अंदर घुसकर पूर्णिमा चौहान के घर के अंदर में बैठ गया एवं उसने पूर्णिमा चौहान को कहा दीदी आपसे कुछ दवाई लेनी है।एवं ऐसा कहते ही उसने गोली मार दी। जिस पर घटनास्थल पर ही पूर्णिमा चौहान की मृत्यु हो गई। एवं गोली की आवाज सुनते ही गांव वालों ने इसकी सूचना 112 को दी। जिसमें जिस पर 112 तत्काल मौके पर पहुंची एवं 112 की सहायता से पूर्णिमा चौहान को उनके परिजनों के साथ शक्ति अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन जारी कर दी है। तथा चारों तरफ नाकेबंदी भी कर दी गई है।एवं पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे एवं पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले कोई भी आरोपी बक्से नहीं जाएंगे तथा आम जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।किंतु आखिरकार यह घटना क्यों घटित हुई। इसके पीछे क्या कारण है। तथा शूटरों ने पूर्णिमा की हत्या क्यों की। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का विवाह जामपाली गांव में हुआ था। किंतु यह महिला जामपाली से आकर यहां जोगरा में रह रही थी। घटनास्थल पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में पुलिस के आला अधिकारी एवं पुलिस थाना शक्ति के टीआई लखन पटेल भी घटनास्थल पर डटे हुए हैं

