एप्पल लवर्स को लगा तगड़ा झटका! अचानक महंगे हुए मैकबुक और आईपैड, कीमतें देखकर उड़ जाएंगे होश.


एप्पल लवर्स को लगा तगड़ा झटका! अचानक महंगे हुए मैकबुक और आईपैड, कीमतें देखकर उड़ जाएंगे होश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अगर आप भी इस साल नया आईपैड या मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आपके लिए एक बेहद बुरी खबर है. दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मुनाफे वाली टेक कंपनियों में से एक, एप्पल (Apple) ने अपने कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी कर दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह बदलाव बिना किसी बड़े इवेंट के सीधे एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर लाइव कर दिया गया है. इस प्राइस हाइक के पीछे का कारण कोई आम टैक्स या ड्यूटी नहीं, बल्कि दुनिया भर में चल रहा एआई (AI) का क्रेज है. एआई की वजह से मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की भारी कमी हो गई है, जिससे एप्पल को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है. एप्पल ने अपने एंट्री-लेवल प्रोडक्ट्स से लेकर प्रीमियम गैजेट्स तक की कीमतें बढ़ाई हैं. सबसे किफायती मैकबुक ‘नियो’ (Neo) की कीमत अब 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर (करीब 8,400 रुपये की बढ़त) हो गई है. वहीं, सबसे सस्ता आईपैड अब 349 डॉलर की जगह 449 डॉलर में मिलेगा. आईपैड मिनी की कीमत में भी पूरे 100 डॉलर की बढ़ोतरी की गई है और यह अब 599 डॉलर का हो गया है. इसके अलावा एप्पल टीवी अब 199 डॉलर, होमपॉड स्पीकर 349 डॉलर और प्रीमियम विजन प्रो हेडसेट की कीमत 200 डॉलर बढ़कर 3,699 डॉलर तक पहुंच गई है. एप्पल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि दुनिया भर में तेजी से खुल रहे एआई डेटा सेंटर्स की वजह से मेमोरी और स्टोरेज की डिमांड में अभूतपूर्व उछाल आया है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने इतिहास में कभी भी कंपोनेंट की कीमतों को इतनी तेजी से बढ़ते हुए नहीं देखा था. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने पिछले हफ्ते ही चेतावनी दी थी कि चिप की बढ़ती कीमतों के कारण गैजेट्स का महंगा होना अब ‘अनिवार्य’ हो चुका है और ग्राहकों को इस झटके के लिए तैयार रहना चाहिए.

