भाजपा के नेता बनाए गए नए एल्डरमेंन -नगर निगम.नगर पालिका. नगर पंचायतो में छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 जून की देर शाम कर दी एल्डरमेंनो की नियुक्ति की सूची जारी. करीब 200 मनोनीत पार्षदों की हुई नियुक्तिया




बन गए नए एल्डरमेंन -नगर निगम.नगर पालिका. नगर पंचायतो में छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 जून की देर शाम कर दी एल्डरमेंनो की नियुक्ति की सूची जारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित नगरीय निकायों के एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी है। आदेश जारी होते ही संबंधित निकायों में इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर पिछले कई महीनों से राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा चल रही थी।हाल ही में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भी संकेत दिए थे कि एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए जाने के साथ ही इस प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत की गई हैं। शासन ने संबंधित व्यक्तियों को आगामी आदेश तक मनोनीत पार्षद के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
रायपुर संभाग के कई निकायों में नियुक्तियां
जारी सूची में रायपुर नगर निगम के अलावा माना कैंप, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिर हसौद, अभनपुर, खरोरा, कुंरा, समोदा और चंदखुरी समेत कई नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी मनोनीत पार्षदों की घोषणा की गई है।
सरगुजा संभाग को भी मिले नए एल्डरमैन
सरगुजा संभाग के अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम सहित बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में भी मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से नगरीय निकायों के संचालन और विकास कार्यों में जनभागीदारी तथा प्रशासनिक समन्वय को मजबूती मिलेगी।
जिला प्रशासन और निकायों को भेजा गया आदेश
विभाग ने नियुक्ति संबंधी आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित कलेक्टरों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि नियुक्ति सूची को सार्वजनिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश और मनोनीत पार्षदों की विस्तृत सूची इस खबर के साथ संलग्न की गई है, ताकि पाठक अपने संबंधित निकाय की जानकारी सीधे देख सकें।











