26 जून को अंशुल गोयल लेंगे नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष पद की शपथ. नगर पंचायत ने आयोजित किया पदभार ग्रहण समारोह. कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अंशुल ने करी शानदार जीत दर्ज




26 जून को अंशुल गोयल लेंगे नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष पद की शपथ. नगर पंचायत ने आयोजित किया पदभार ग्रहण समारोह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी। कांग्रेस नेता अंशुल गोयल कल दिनांक 26 जून 2026 दिन- शुक्रवार को दोपहर 3:30 नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। तथा अंशुल गोयल छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व पदाधिकारी सहित प्रदेश के विभिन्न सामाजिक। व्यापारिक। संगठनों में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं। तथा वे राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश के सदस्य सुभाष गोयल के सुपुत्र हैं। तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हैं। अंशुल गोयल के प्रथम उपाध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण समारोह को लेकर सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। तथा अंशुल गोयल सरगुजा संभाग में सदैव रचनात्मक कार्यों। सेवा कार्यों एवं धार्मिक आयोजनों में काफी सक्रिय रहते हैं। तथा उनके परिवार द्वारा लगातार श्रावणी मास के पावन मौके पर एवं वर्ष भर विभिन्न बड़े धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है


