सीएम हेल्पलाइन की सहायता से 2 घंटे में ही अपडेट हो गया संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड. कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन मामलों पर हो रही त्वरित कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन की सहायता से 2 घंटे में ही अपडेट हो गया संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड. कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन मामलों पर हो रही त्वरित कार्रवाई kshititech

सीएम हेल्पलाइन की सहायता से 2 घंटे में ही अपडेट हो गया संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड. कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन मामलों पर हो रही त्वरित कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की जनसेवा, सुशासन और जवाबदेही के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए जिले में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड डभरा के ग्राम खोंधर निवासी श्रीमती संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड तकनीकी कारणों से निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी इस समस्या से परेशान होकर उनके पति श्री नरेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही ई-जिला प्रबंधक श्री दुष्यंत सोनी और आधार टीम ने मिलकर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ तत्काल मामले का परीक्षण किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर उनका निष्क्रिय आधार कार्ड सफलतापूर्वक पुनः सक्रिय करा दिया गया। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हुआ और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी सुगम हो गया। श्रीमती संजुक्ता पटेल ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या का समाधान होगा, लेकिन इतनी शीघ्र कार्रवाई होने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करते ही अब आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत प्रदान कर रही है, जो की अत्यंत सराहनीय है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading