शक्ति जिला प्रशासन ने दो परिवारों को दी चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि

शक्ति जिला प्रशासन ने दो परिवारों को दी चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कमरिया गोयल की खबर

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ति अंतर्गत ग्राम बोरईडीह निवासी मृतक स्व. कु साक्षी साहू को सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री हेमकुमार साहू पिता स्व रामदयाल साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ति अंतर्गत ग्राम जाजंग निवासी मृतक स्व. श्री दिनेश्वर प्रसाद खुंटे को जहरीले सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती समारिन बाई खुंटे पति स्व.श्री दिनेश्वर प्रसाद खुंटे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading