संविधान हत्या दिवस-प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने शक्ति के भाजपा कार्यालय में किया पत्रकार वार्ता को संबोधित. श्री देवांगन ने कहा- 25 जून 1975 का लोकतंत्र का वह काला अध्याय कभी बुलाया नहीं जा सकता

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

संविधान हत्या दिवस- आपातकाल की पूर्व संध्या पर प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने शक्ति के भाजपा कार्यालय में किया पत्रकार वार्ता को संबोधित. श्री देवांगन ने कहा- 25 जून 1975 का लोकतंत्र का वह काला अध्याय कभी भूलाया नहीं जा सकता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय में 25 जून 1975 को देश में लगाई गई इमरजेंसी को लोकतंत्र के काला अध्याय के रूप में जन-जन तक इसे बताने की दिशा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इसी श्रृंखला में जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में भी 25 जून की दोपहर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र और संविधान के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया। यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार और तानाशाही की पराकाष्ठा का प्रतीक था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।आपातकाल के दौरान लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को विनम्र नमन करता हूं ।आज जिला सक्ती में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रीतम सिंह गवेल जी, श्री रामअवतार अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विशिष्ट जन एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading