शक्ति जिले में 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जुटा तैयारियो में. कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देशन में एनआरएचएम कर रहा व्यापक तैयारियां. हमारा संकल्प हर बच्चा स्वस्थ. पोलियो मुक्त भारत

शक्ति जिले में 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जुटा तैयारियो में. कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देशन में एनआरएचएम कर रहा व्यापक तैयारियां. हमारा संकल्प हर बच्चा स्वस्थ. पोलियो मुक्त भारत kshititech

शक्ति जिले में 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जुटा तैयारियो में. कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देशन में एनआरएचएम कर रहा व्यापक तैयारियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में आगामी 28 जून 2026 रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला शक्ति जोर शोर से जुटा हुआ है। एवं शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनों के दिशा निर्देशन एवं जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में व्यापक रूप से पल्स पोलियो अभियान को गति दी जाएगी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी।यह अभियान रविवार को बूथ दिवस के रूप में सुबह से शाम तक चलेगा, जिसके बाद छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे।अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह खुराक पिलानी जरूरी है।पहला दिन (बूथ दिवस): 28 जून को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को दवा अवश्य दिलवाए। यदि किसी कारणवश आप 28 जून को बूथ पर नहीं जा पाते हैं, तो 29 और 30 जून (या स्थानों के अनुसार कुछ और दिन) को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर आकर बच्चों को दवा देंगी

दो बूँद हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकरार

भारत पोलियो मुक्त है। लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है। अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में योगदान दें।हर बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। पूरा जरूर पिलाएं एवं हमारा संकल्प – हर बच्चा स्वस्थ, पोलियो मुक्त भारत।पल्स पोलियो की दो बूंद हर बार।हर बच्चे की सुरक्षा पुख्ता करें।पोलियो को हराना हम सबकी जिम्मेदारी।स्वस्थ बच्चा, सशक्त परिवार।मिलकर करें यह संकल्य, पोलियो मुक्त भारत हमारा लक्ष्य।ना डरें, ना झिझकें – दो बूंद पिलाएं, पोलियो भगाएं !अधिक जानकारी के लिए आशा / ए.एन.एम. / आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मिलें

शक्ति जिले में 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जुटा तैयारियो में. कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देशन में एनआरएचएम कर रहा व्यापक तैयारियां. हमारा संकल्प हर बच्चा स्वस्थ. पोलियो मुक्त भारत kshititech

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading