चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर के दान पात्र में मिले करोड़ों रुपए. विदेशी मुद्राओं सहित आभूषण भी चढ़ाये थे भक्तों ने. पांच दान पात्रों की हुई गिनती। 17 दान पात्र अभी शेष। श्याम बाबा मंदिर बनेगा श्राइन बोर्ड

चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर के दान पात्र में मिले करोड़ों रुपए. विदेशी मुद्राओं सहित आभूषण भी चढ़ाये थे भक्तों ने. पांच दान पात्रों की हुई गिनती। 17 दान पात्र अभी शेष। श्याम बाबा मंदिर बनेगा श्राइन बोर्ड kshititech

चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर के दान पात्र में मिले करोड़ों रुपए. विदेशी मुद्राओं सहित आभूषण भी चढ़ाये थे भक्तों ने. पांच दान पात्रों की हुई गिनती। 17 दान पात्र अभी शेष। श्याम बाबा मंदिर बनेगा श्राइन बोर्ड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा के मंदिर में दानपात्र संख्या एक और दो के रुपयों की गिनती भी हो गई है। इनमें इनमें 26.10 लाख रुपये मिले हैं। गिनती के दौरान रुपयों के साथ विदेशी मुद्राएं और चांदी के आभूषण भी मिल रहे हैं।अभी तक छह दिनों की गिनती में पांच दानपात्रों से 1.27,72,000 रुपये मिले हैं। उल्लेखनीय है कि श्याम बाबा के मंदिर में श्राइन बोर्ड बनने की घोषणा के बाद पहली बार सीसीटीवी कैमरे, प्रशासन और पंचायत की देखरेख में दानपात्रों के रुपयों की गिनती पारदर्शिता के साथ की जा रही है।करीब 11 दिन पहले बीडीपीओ की देखरेख में दानपात्रों के रुपयों की गिनती शुरू हुई थी। दो दिनों तक चली दानपात्र नंबर छह की गिनती में प्रशासन को 44.30 लाख रुपये मिले थे।इसके बाद दानपात्र नंबर पांच की गिनती में 25.90 लाख रुपये, दानपात्र संख्या सात की गिनती में 12.80 लाख रुपये, दानपात्र संख्या एक में 18.72 लाख रुपये, दानपात्र संख्या दो की गिनती में 26.10 लाख रुपये अभी तक मिले हैं।प्रशासन की ओर से बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैंक कर्मचारी भी गिनती में लगे हैं। पंचायत की ओर से भी गिनती में सहयोग किया जा रहा है। पहली बार दान पात्रों की गिनती सरकार और पंचायत की मौजूदगी में हो रही है। मंदिर के प्रशासक और बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि अभी तक पांच दानपात्रों की गिनती में सवा करोड़ से अधिक रकम मिल चुके हैं। अभी 17 दानपात्रों की गिनती शेष बची है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading