केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा. नरेंद्र मोदी की सरकार में अल्पसंख्यक. पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे थे जॉर्ज कुरियन


केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।वे अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

