निर्माण कार्यों पर सख्त हुए जिला पंचायत के सीईओ जैन साहब- निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश.श्री जैन ने कहा- कार्य में लापरवाही पर होगी सख्ती से कारवाई. निर्माण स्थल पर कामों की गुणवत्ता जांची जैन साहब ने

निर्माण कार्यों पर सख्त हुए जिला पंचायत के सीईओ जैन साहब- निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश.श्री जैन ने कहा- कार्य में लापरवाही पर होगी सख्ती से कारवाई. निर्माण स्थल पर कामों की गुणवत्ता जांची जैन साहब ने kshititech
जिला पंचायत सीईओ साहब का निर्माण कार्यों का निरीक्षण

निर्माण कार्यों पर सख्त हुए जिला पंचायत के सीईओ जैन साहब- निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश.श्री जैन ने कहा- कार्य में लापरवाही पर होगी सख्ती से कारवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वाशु जैन ने आज जेठा मे निर्माणाधीन जिला पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में उपयोग की जा रही विभिन्न सामग्रियों का परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने कहा कि जिला पंचायत भवन एक महत्वपूर्ण शासकीय अधोसंरचना है। इसके निर्माण में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के साथ-साथ प्रत्येक चरण में तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला पंचायत भवन के पूर्ण होने से जिले में प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading