अग्रवाल समाज के विधवा. विधुर तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन 7 जून को रायपुर में. श्री अग्रवाल सभा रायपुर ने किया है आयोजन. श्री अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में आयोजित है कार्यक्रम



अग्रवाल समाज के विधवा. विधुर तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन 7 जून को रायपुर में. श्री अग्रवाल सभा रायपुर ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया भगवान की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की श्री अग्रवाल सभा द्वारा आगामी 7 जून 2026 दिन- रविवार को श्री अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में अग्रवाल समाज के विधवा। विधुर एवं तलाकशुदा प्रत्याशियों का एक दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि 7 जून को सुबह 9:30 बजे परिचय सम्मेलन का शुभारंभ होगा। तथा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 तक परिचय सम्मेलन का प्रथम सत्र होगा एवं दोपहर 2:00 से 3:00 तक लंच।दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक परिचय सम्मेलन का द्वितीय सत्र होगा। अग्रवाल सभा रायपुर के पदाधिकारियो ने बताया कि परिचय सम्मेलन के समापन के पश्चात शाम 5:00 बजे से 6:00 तक हाईटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक दिन के परिचय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से भी अग्रवाल समाज के प्रत्याशी इस परिचय सम्मेलन में सहभागिता करेंगे







