शिक्षा साथी-स्कूली बच्चों को ₹32 की कॉपी ₹12 रुपए में उपलब्ध करवाएगा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच।मंच ने बनाई विशेष योजना। जल्द ही प्रारंभ होगा वितरण कार्यक्रम. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने दी जानकारी



स्कूली बच्चों को ₹32 की कॉपी ₹12 रुपए में उपलब्ध करवाएगा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच।मंच ने बनाई विशेष योजना। जल्द ही प्रारंभ होगा वितरण कार्यक्रम. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का एक और अभिनव, दूरदर्शी एवं समाजोपयोगी राष्ट्रीय प्रकल्प “शिक्षा साथी” आज शुभारंभ की ओर अग्रसर है। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल की प्रेरक सोच “एक मंच – एक लक्ष्य, सशक्त युवा – सशक्त राष्ट्र” को साकार करने की दिशा में यह प्रकल्प एक महत्वपूर्ण कदम है। क्योंकि सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हमारे विद्यार्थी शिक्षित, जागरूक, संस्कारित एवं आत्मविश्वासी बनें।”हर विद्यार्थी तक शिक्षा, हर हाथ में नोटबुक” के संकल्प के साथ तैयार की गई यह नोटबुक केवल अध्ययन सामग्री नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश भी समेटे हुए है। इसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न सेवा गतिविधियों, संगठन के मूल उद्देश्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों की जानकारी समाहित की गई है, जिससे विद्यार्थी समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों से परिचित हो सकें।साथ ही बच्चों में अच्छे नागरिक बनने की भावना विकसित करने हेतु Save Water, Save Electricity, Save Food, Plant Trees, Clean India जैसे प्रेरणादायी संदेशों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि इन छोटे-छोटे संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सदुपयोग, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित की सोच विकसित करने का प्रयास किया गया है।नोटबुक वितरण के साथ शिक्षा के माध्यम से संस्कार, जागरूकता और जिम्मेदारी के बीज बोने का एक सार्थक अभियान है। पूर्ण विश्वास है कि “शिक्षा साथी” जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ मंच की सेवा, संस्कार एवं संवेदना की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा।इस उत्कृष्ट एवं दूरगामी सोच वाले प्रकल्प के लिए राष्ट्रीय टीम, सभी प्रांतों एवं शाखाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों से आग्रह है इसे सभी शाखाओं तक पहुंचाएं।शिक्षा का साथ उज्ज्वल कल की बात।पढ़ेगा ईंडिया-बढ़ेगा ईंडिया।एक मंच एक लक्ष्य, सशक्त युवा। सशक्त राष्ट्र







