सकल जैन समाज ने 25 मई को जैन समाज के संतों पर हो रहे हमले को विरोध में निकाला मौन जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को दिया ज्ञापन. समाज के अध्यक्ष सुशील जैन के नेतृत्व में आयोजित हुआ विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम. समाज प्रमुखों ने कहा-विहार करने वाले संतों पर हमले नहीं होंगे बर्दाश्त





सकल जैन समाज ने 25 मई को जैन समाज के संतों पर हो रहे हमले को विरोध में निकाला मौन जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को दिया ज्ञापन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रीवा मध्यप्रदेश में हुई जैन आर्यिकाओं की दुर्घटना के विरोध स्वरूप सकल जैन समाज नैला के तत्वाधान प्रातः अभिषेक शांतिधारा पूजन के पश्चात 8 बजे मौन जुलुश- आक्रोश रैली निकाली गई। मौन जुलुश जैन मंदिर नैला से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक होते हुए मेंन रोड से अग्रसेन मार्ग होकर पंजाब नेशनल बैंक तक जाने के पश्चात वापस अहिंसा चौक पहुंची। अहिंसा चौक में ज्ञापन लेने हेतु पुलिस ,प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार साहब पहुंचे। जैन समाज नैला के अध्यक्ष सुशील जैन महिला मंडल अध्यक्ष निधि अजमेरा,नवयुवक मंडल अध्यक्ष धीरज अजमेरा तथा नैला जैन समाज के सभी सदस्यो ने तहसीलदार साहब को गृह मंत्री भारत शासन, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम से ज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराया। उक्त घटना में कड़ी से कड़ी कार्यवाही हेतु मांग की गई साथ ही साथ भविष्य के लिए भी नियम बनाने हेतु आवेदन दिया गया।तहसीलदार ने ज्ञापन को आगे प्रेषित करने की जानकारी दी एवं यह भी कहा कि जब भी कोई साधु साध्वी हमारे जिले में आते हैं आप हमें सूचित कीजिएगा जिससे हम उचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कर सके । सकल जैन समाज नैला द्वारा आयोजित मौन रैली में छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के मंत्री सुशील कुमार जैन, दिगम्बर जैन समाज नैला के सचिव श्री अमित अजमेरा, उपाध्यक्ष श्री विकास जैन, सुरेश खिलोसिया, दिनेश जैन,धीरज अजमेरा, राजेश लुहाड़िया, सौरभ लुहाड़िया, आनंद जैन, सुनील जैन चांपा, प्रभात जैन चांपा, सुरेश लुहाड़िया, हर्ष पाटनी, संजय अजमेरा, संजय लुहाड़िया, सुनील लुहाड़िया,प्रेरित, अजय अजमेरा,रविन्द्र जैन, संदीप जैन, दीपेंद्र जैन, सुनील अजमेरा, गोविंद सोनी एवम् जैन महिला मंडल की सभी सदस्य, नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।









