पुलिस कप्तान ने किया सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच. मामला बिना चौंकी प्रभारी को जानकारी दिए रिपोर्ट दर्ज करने का. एसपी ने कहा- सहायक उप निरीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से अपराध दर्ज करना स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण को करता है प्रदर्शित

पुलिस कप्तान ने किया सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच. मामला बिना चौंकी प्रभारी को जानकारी दिए रिपोर्ट दर्ज करने का. एसपी ने कहा- सहायक उप निरीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से अपराध दर्ज करना स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण को करता है प्रदर्शित kshititech

पुलिस कप्तान ने किया सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच. मामला बिना चौंकी प्रभारी को जानकारी दिए रिपोर्ट दर्ज करने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा जिले के जिला पुलिस अधीक्षक ने 21 मई 2026 की देर शाम नैला चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) आदेश के अनुसार
सउनि कृष्ण कुमार कोशले द्वारा आवेदक प्रहलाद गिरी गोस्वामी एवं अन्य के द्वारा चौकी नैला में प्रस्तुत किये गये आवेदन पत्र दिनांक 18.05.2026 के संबंध में चौकी प्रभारी नैला को तत्संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। पुनः आवेदकगणों के द्वारा दिनांक 19.05.2026 को चौकी नैला में उपस्थित होने पर चौकी प्रभारी नैला को अवगत कराये बिना मनमाने ढंग से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 296,351 (3), 115 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकार सउनि कृष्ण कुमार कोशले द्वारा बिना चौकी प्रभारी को अवगत करायें मनमाने ढंग से अपराध पंजीबद्ध कर संदिग्ध एवं स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण प्रदर्शित करने के फलस्वरूप सउनि कृष्ण कुमार कोशले, चौकी नैला को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र जांजगीर संबद्ध किया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading