अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए कोलकाता के कैलाशपति तोदी.18 मई को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में बसंत कुमार मित्तल ने दी जिम्मेदारी. 4 दशकों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं कैलाश जी



अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए कोलकाता के कैलाशपति तोदी.18 मई को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में बसंत कुमार मित्तल ने दी जिम्मेदारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल के कोलकाता हावड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी कैलाशपति तोदी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के द्वारा 18 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कैलाशपति तोदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अग्रवाल समाज के बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूती मिलने की बात कही है। तो वही कैलाशपति तोदी ने भी अपने इस मनोयन पर सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी गई है वे पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे
विगत 40 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं कैलाशपति तोदी
पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी कैलाशपति तोदी 40 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। वे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व में राष्ट्रीय पदाधिकारी।अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री सहित विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं







